Latest News
S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियोछत्तीसगढ़ मे धान खरीदी में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान: 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की कमी, रख-रखाव पर उठे गंभीर सवाल, बस्तर में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम कमी दर्जपावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत, सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनकरोड़ों के टेंडर में खेला, सरकार को चुना लगाकर अपनी जेब भर रहे अधिकारी ओर नेता, खुद को राज परिवार का खास बताकर कर रहा कमीशनखोरी
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पासक्ती

सक्ती ब्लॉक में गुरुवार से नाईट कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते मामले के बाद प्रशासन ने जारी किया आदेश,,

  • कोविड संक्रमण दर बढ़ने के कारण सक्ती विकास खंड के सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर लगा प्रतिबंध,
  • रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी गैरब्यावसायिक गतिविधियाें पर रहेगी रोक,
  • कोविड संक्रमण के विस्तार को रोकने जिला दंडाधिकारी ने जारी किया आदेश,

जांजगीर चाँपा जिला दंडाधिकारी  जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक होने के कारण जिले के सक्ती विकास खंड के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र,सभी लायब्रेरी और स्वीमिंगपूल को आगामी आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

सक्ती विकास खंड में कोविड का संक्रमण दर 4 प्रतिशत या उससे अधिक हो गया है। इस आदेश का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को धीमी करना नहीं है बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर कोविड के संक्रमण के विस्तार को रोकना है।
जारी आदेश में सक्ती विकास खंड के अंतर्गत गैरब्यावसायिक गतिविधियों पर रात्रि 10 बजे से
सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी।
उक्ताशय का आदेश धारा 144 और महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने विकासखंड के अंतर्गत जहां भी कोविड संक्रमित मरीज हैं उनका कंटेनमेंट जोन में इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारी सक्ती को निर्देशित कर कहा है कि वे विकास खंड के सभी कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों को कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूर्ण रूप से तैयार रखें।
जिला दंडाधिकारी ने सक्ती के एस डी एम, अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी सक्ती, और महिला एवं बाल विकास विभाग को उक्त आदेश का कडाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलेवार छत्तीसगढ़ के आज के आंकड़े-

error: Content is protected !!