Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पा

Video 13 सूत्रीय मांगों को लेकर शासकीय लक्ष्मणेश्वर कॉलेज का घेराव

  • जांजगीर-चाम्पा
  • एबीवीपी ने किया शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद का घेराव
  • 13 सूत्रीयो की मांग को लेकर बैठे है महाविद्यालय के बाहर
  • कॉलेज में अन्य विषयों की शुरुवात सहित कॉलेज की अव्यवस्थाओ को दूर करने की है मांग
  • पुलिस बल मौके पर मौजूद
  • कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

जांजगीर चांपा जिले के शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय खरौद का एबीवीपी द्वारा 13 सूत्री मांगों को लेकर आज घेराव कर दिया गया एबीवीपी के विद्यार्थियों की मांग है कि कॉलेज में बीए बीएससी पीजीडीसीए एमकॉम में सीटों की वृद्धि की जाए, महाविद्यालय में पेयजल व साफ सफाई की उचित व्यवस्था हो, महाविद्यालय में एमएससी के विषय की भी मांग की गई है, महाविद्यालय में नियमित टीचर की कमी को दूर किया जाए, कॉलेज में जल्द से जल्द बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाए, पुस्तकालय में सभी विषयों की पुस्तक की उचित व्यवस्था की जाए, गर्ल्स के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था की जाए, कालेज प्रशासन द्वारा गलत तरीके से प्रवेश दिया गया है इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, प्राचार्य व कालेज स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं से दुर्व्यवहार किया जाता है उस पर रोक लगाई जाए, महाविद्यालय द्वारा अनावश्यक खर्च पर प्रतिबंध लगाया जाए, कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की जाए, सभी छात्रों को सामान्य रूप से पुस्तक का वितरण किया जाए, लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय को पीजी कॉलेज का दर्जा दिया जाए,


इन सभी मांगों को लेकर एबीवीपी के द्वारा कालेज परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं एवं कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं पुलिस बल मौके पर मौजूद है और एबीवीपी के छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं,,

error: Content is protected !!