सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
सक्ती,,सक्ती टोल प्लाजा फिर विवादों के घेरे में आ गया है टोल संचालक पर अवैध वसूली और वाहन मालिकों से मारपीट का मामला सामने आया है मामले की शिकायत कलेक्टर से हुई है जिसके बाद सक्ती कलेक्टर अचानक टोल प्लाजा जांच में पहुंच गए ओर मौके पर गड़बड़ियां देख कलेक्टर ने टोल प्लाजा संचालक को फटकार भी लगाई मामले में कलेक्टर का कहना है निरीक्षण में गड़बड़ियां मिली है ओर शिकायत सही पाई गई है कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया जा रहा है, मामले में टोल प्लाजा के मैनेजर का भी गैर जिम्मेदाराना बयान सामने आया है, मैनेजर का कहना है हमे केवल वसूली की जिम्मेदारी मिली है सुविधा देने की नहीं,जबकि एनएचएआई के गाइडलाइन में टोल प्लाजा में पीने का पानी, शौचालय, एम्बुलेंस, टो वाहन सहित कई अन्य सुविधाएं लोगों को देना होता है मगर सक्ती के टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान ने एनएचएआई के नियमों पर ही सवाल खड़ा कर दिया है हालांकि सक्ती कलेक्टर ने पूरे मामले में एनएचएआई को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की बात कही है ।
टोल टैक्स छूट के लिए इनके अपने नियम
टोल टैक्स छूट के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो हैरान करने वाला जवाब सामने आया है मैनेजर जयंत पांडे का कहना है कि कुछ राजनीतिक लोगों को भी छूट देते है जो इस दायरे में नहीं आते जो नियम के खिलाफ है फिर भी करना पड़ता है मतलब कुल मिलाकर शासन को नुकसान पहुंचाने के लिए अपने खुद के नियम बनाए हुए है।