Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पासक्ती

जिले में बढ़ने लगा कोरोना मरीजो का ग्राफ,नाइट कर्फ्यू के बाद अब इन्हें भी बंद करने के आदेश जारी,,

जांजगीर-चांपा जिला दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार शुक्ला ने कोरोना वायरस का संक्रमण अधिक होने के कारण जिले के सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र,सभी आवासीय संस्थाएँ, स्कूल के बच्चों के हॉस्टल,सभी लायब्रेरी और स्वीमिंगपूल को आगामी आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।सभी स्कूल संस्थाओ में ऑनलाइन classes जारी रहेंगी।सभी मास्क पहने और social distancing का पालन करें ये सुनिस्चित किया जावे,
ज़िले में कोविड का संक्रमण दर 4 प्रतिशत से अधिक हो गया है। इस आदेश का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों को धीमी करना नहीं है बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनजर कोविड के संक्रमण के विस्तार को रोकना है।
आदेश के अंतर्गत गैरब्यावसायिक गतिविधियों पर रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रोक रहेगी।उक्ताशय का आदेश धारा 144 और महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने विकासखंड के अंतर्गत जहां भी कोविड संक्रमित मरीज हैं उनका कंटेनमेंट जोन में इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक,सीएमएचओ,समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी ,सभी एसडीएम को निर्देशित कर कहा है कि वे जिला के सभी कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों को कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूर्ण रूप से तैयार रखें।जिला दंडाधिकारी ने जिला के एस डी एम, अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस) जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी,और महिला एवं बाल विकास विभाग को उक्त आदेश का कडाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!