Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
राजनीति

दिल्ली से लौटे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दिया बयान, कहा- पार्टी हाईकमान चलाती है…

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन का मामला हाईकमान के पास सुरक्षित है. छत्तीसगढ़ के लिए काम करना लक्ष्य है, चिंता की बात नहीं है, नेतृत्व कोई भी हो छत्तीसगढ़ के विकास की प्रक्रिया सतत जारी रहेगी. यह बात स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कही.

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने ढाई साल को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि मीडिया की वजह से मामला चर्चा में आ गया. हाईकमान ने सभी से चर्चा की है, स्थाई निर्णय निकट सामने आ जाएगा.

वहीं उन्होंने दिल्ली जाने वाले विधायक किसके समर्थन में गए थे, इस सवाल के जवाब में कहा कि हाईकमान से बात आई थी कि विधायकों को आने की आवश्यकता नहीं है. पार्टी हाईकमान चलाता है. जितने विधायक गए थे, उनमें 80 प्रतिशत का कहना था, कि हाईकमान जो तय करेगा हमें मंजूर है.

error: Content is protected !!