Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
राजनीति

अनुपूरक बजट जनता को गुमराह करने वाला : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को विधानसभा मे पेश किये गये अनुपूरक बजट को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि रोजगार छिनने वाली सरकार युवाओं को डिजिटली रूप से मजबूत करने की बात कर भृमित कर रही है।

श्री लल्लू ने कहा कि अनूपूरक बजट समाज के किसी वर्ग किसी तरह की राहत देने वाला नही है,महंगाई के मुद्दे पर इसमें किसी तरह की राहत नही है। अच्छा होता सरकार सब्जबाग दिखाने के बजाय अनुपूरक बजट में रोजगार,महंगाई से निजात दिलाने के क्रम में कोई अच्छा काम करती महिला उत्पीड़न की रोकथाम के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था के लिये धन के साथ डॉक्टर्स पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां के लिये बजट आवंटित करती। गन्ना किसानों,किसानों को मिल रही महंगी बिजली पर राहत देने का प्रवधान करती। योगी सरकार के इस अनुपूरक बजट से समाज के सभी वर्ग को निराशा हाथ लगी है।

उन्होने कहा कि निराशाजनक बजट से लोगो का कोई भला नही होगा क्योंकि इसमें बुनियादी सुविधाओं से लेकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिये कुछ भी अच्छा नही है।

error: Content is protected !!