Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव में जमकर खींचतान,पार्टी के अंदर की गुटबाजी फिर आई सामने,फ़ुलछाप कांग्रेसी भी लगा रहे जोर,क्या सही चेहरा चुन पाएंगे चुनाव प्रभारी,

सक्ती,,, भाजपा में मंडल अध्यक्ष के चुनाव होने है जिसको लेकर जिले भर के 14 मंडलों में घमासान की स्थिति बनी हुई है मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जमकर खींचतान हो रही है जिसके चलते एक बार फिर भाजपा पार्टी में गुटबाजी नजर आ रही है सक्ती नगर में दो गुटों में फिलहाल नेता बंट चुके हैं और अपने गुट के ही किसी चेहरे को मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं आपको बता दें कि 30 नवंबर तक जिले में मंडल अध्यक्ष के चुनाव हो जाने है उससे पहले बूथ अध्यक्ष के चुनाव होंगे जिसके लिए चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गति है इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए मंडल अध्यक्ष बनने के लिए इस बार खींचतान की स्थिति बनी हुई है नहीं तो पिछले कार्यकाल में मंडल अध्यक्ष बनने के लिए कोई तैयार ही नहीं हो रहा था मगर इस बार एक अनार सौ बीमार की स्थिति बन गई है यहां तक की पार्टी में लंबे समय से पैर जमा के बैठे फूल छाप कांग्रेसी और स्वार्थी नेता भी मंडल अध्यक्ष बनने के लिए जोर लगा रहे हैं और अपनी ही पार्टी के सिद्धांतों से हटकर अलग ही राजनीति करने में लगे हैं वहीं इस खींचतान को देखते हुए संशय बना हुआ है कि क्या मंडल चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव प्रभारी मंडल अध्यक्ष के लिए सही चेहरा चुन पाएंगे या फिर गुटबाजी के चलते गलत व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष के जिम्मेदारी दे दी जाएगी क्योंकि सुनने में आ रहा है कि चुनाव प्रभारी पर कई नेता अपने चहेते को मंडल अध्यक्ष बनाने दबाव बना रहे है यहां तक कि बूथ अध्यक्ष के लिए भी नेताओं के बीच खींचतान बनी हुई है सभी अपने समर्थक को बूथ अध्यक्ष बनाने लगे हुए है ताकि मंडल अध्यक्ष चुनाव में उनको बूथ अध्यक्ष समर्थन दे सके।

चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी
error: Content is protected !!