Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पासक्ती

सक्ती में बेकौफ हुए गुंडे बदमाश,दिन दहाड़े युवक पर जानलेवा हमला,मेले से कुछ ही दूरी पर बहा खून,नाजुक हालत में रायगढ़ रेफर,,

 

नाजुक हालत में घायल को रायगढ़ रेफर करते

सक्ती,,,प्रदेश में सरकार भले ही बदल चुकी है मगर आज भी सक्ती से गुंडा राज खत्म करने पुलिस के हाथ कांप रहे है,सक्ती में इन दिनो गुंडे बदमाश अपना कहर ढा रहे है सक्ती के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके बुधवारी बाजार में तीन युवकों ने दिन दहाड़े एक युवक के सर पर लाठी डंडे से वार कर उसे लहू लुहान कर दिया गया वही घटना के बाद दो आरोपी फरार हो चुके है एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्त में लिया हुआ है जिससे पूछताछ चल रही है,घटना नगर के सबसे भीड़ भाड़ वाले इलाके में हुई है,पास में ही रोताही मेला लगा हुआ है जिसमे हर समय हजारों लोगो की आवाजाही रहती है ऐसे में दिन दहाड़े इतनी बड़ी घटना कर बदमाश फरार हो जाते है यह नगर के लोगो के लिए बड़ी चिंता का विषय है,

 

मजदूरी का काम करता है घायल युवक

बताया जा रहा है की घायल युवक का नाम रोशन है जो सक्ती के ही टेमर गांव का रहने वाला है जो बुधवारी बाजार में बन रही पानी टंकी में मजदूरी का काम करता है,दोपहर डेढ़ बजे के आस पास जब युवक खाना खा रहा था तभी तीन लोग वहां आए और अचानक ही हमला कर फरार हो गए,जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को सक्ती के सरकारी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया है,,

 

मौके में मौजूद लोगो से पूछताछ करती पुलिस
error: Content is protected !!