Latest News
S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियोछत्तीसगढ़ मे धान खरीदी में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान: 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की कमी, रख-रखाव पर उठे गंभीर सवाल, बस्तर में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम कमी दर्जपावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत, सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनकरोड़ों के टेंडर में खेला, सरकार को चुना लगाकर अपनी जेब भर रहे अधिकारी ओर नेता, खुद को राज परिवार का खास बताकर कर रहा कमीशनखोरी
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पा

प्लास्टिक चांवल मिलाने की शिकायत, खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की राईस मिल की जांच, लैब में भेजा गया सेंपल,

 

जांजगीर-चांपा 31 अगस्त2021

कलेक्टर  जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर आज प्लास्टिक चांवल मिलाने की शिकायत की सहायक खाद्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं क्वॉलिटी निरीक्षक द्वारा श्री ओम राईस मिल औराई की जांच की गई।
संयुक्त दल के समक्ष प्रोपराईटर द्वारा 40 पैकेट (एफआरआई) फोर्टीफाई राईस करनाल चांवल एवं चावल का टेस्ट रिपोर्ट का प्रस्तुत किया गया। मौके पर 27 पैकेट एफआरआई चांवल पाया गया। प्रोपराइटर के शेष 13 पैकेट चांवल को शासन के नियमानुसार सामान्य चावल में मिलाकर एफसीआई में चांवल जमा किया गया है। जांच में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार प्रथम दृष्टया शिकायत जांच में असत्य पाई गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वार एफआरआई चांवल का नमूना लिया गया है। जिसे परीक्षण के लिए शासन के लैब में भेजा जायेगा।
जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी  विनय भूषण कुजूर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अर्पना आर्य, खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार साहू, क्वॉलिटी निरीक्षक प्रवीण कुर्रे शामिल थे।

error: Content is protected !!