Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पा

कलेक्टर द्वारा सिवनी के मोहल्ले से पानी निकासी की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर चाँपा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने ” डेढ़ माह से मोहल्ला बना टापू पर समस्या हल करना तो दूर झांकने तक नही पहुंचे अफसर” शीर्षक से आज प्रकाशित खबर पर तुरंत संज्ञान लिया और राजस्व सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को मोहल्ले में जमा पानी की निकासी की कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर आज ही राजस्व विभाग की टीम द्वारा पानी निकासी की त्वरित कार्रवाई की गई और ग्राम पंचायत सिवनी के मोहल्ले के लोगों को राहत पहुंचाई गई।
ग्राम पंचायत सिवनी के एक मोहल्ले में इसके पहले दिलीप मिश्रा के घर के पास गली का पानी गांव के पोखर में बहकर जा रहा था। वर्तमान में पानी बहाव वाले मार्ग में मकान बनाने दिए जाने के कारण पानी का मोहल्ले में जमाव होना शुरू हो गया था। मोहल्ले के लोग घुटने भर पानी में आना जाना कर रहे थे। इससे उन्हें काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
कलेक्टर ने इस समस्या का त्वरित समाधान किया। उन्होंने आज ही राजस्व विभाग की टीम को पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए।

पानी निकासी की व्यवस्था हो जाने से ग्राम पंचायत सिवनी के लोगों को काफ़ी राहत मिली है।
सिवनी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है
पानी निकासी की कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत सिवनी की सरपंच,पंच और ग्रामीण मौजूद थे।

error: Content is protected !!