छत्तीसगढ़सक्ती

अवैध बोर उत्खनन पर कलेक्टर की सख्त चेतावनी,पकड़े गए तो गाड़ी जप्त कर वाहन मालिक के खिलाफ होगी कानूनी कार्यवाही

ब्यूरो/सक्ती,, छत्तीसगढ़ में गिरते जलस्तर और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बोर उत्खनन पर रोक लगाते हुए 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिबंध लगाया हुआ है बावजूद इसके सक्ती जिले में धड़ल्ले से बोर उत्खनन का काम चल रहा है प्रतिबंध आदेश का भी वाहन मालिक जमकर फायदा उठा रहे हैं अब हर बोर उत्खनन पर 10 से ₹20 रुपया फुट तक अतिरिक्त लिया जा रहा है या यूं कहें कि हर बोर में 8 से 10 हजार रुपए अधिकारियों और नेताओं के नाम से वसूली की जा रही है।

प्रतिबंध के बाद भी जिले में रोजाना 10 से 12 बोर उत्खनन

1 अप्रैल से जिले में बोर उत्खनन पर प्रतिबंध के बाद भी रोजाना 10 से 12 बोर उत्खनन किया जा रहे हैं वहीं वाहन मालिक द्वारा रोजाना लाखों रुपया की अतिरिक्त कमाई भी की जा रही है ये अतिरिक्त पैसा नेताओं और अधिकारियों के नाम से लिया जा रहा है शायद इसीलिए प्रतिबंध के बाद भी वाहन मालिकों पर कार्रवाई देखने के लिए नहीं मिल रही है।

कलेक्टर ने कहा पकड़े गए तो गाड़ी जप्त कर करेंगे कानूनी कार्यवाही

प्रतिबंध के बाद भी जिले में धड़ल्ले से हो रहे हैं बोर उत्खनन को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी दिखाते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कहीं भी इस प्रकार के अवैध बोर उत्खनन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए वही कलेक्टर ने वाहन मालिकों को भी सख्त चेतावनी दी है कि अगर कहीं भी अवैध रूप से बोर खनन करते पाए गए तो इस बार गाड़ी जप्त कर सीधे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे।

error: Content is protected !!