Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़सक्ती

राखड़ से तालाब पाटने वाले सरपंच को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, जवाब नही मिलने पर पद से पृथक करने की हो सकती है कार्यवाही,,

सक्ती,,, सक्ती के ग्राम देवरमाल में शासकीय योजना के तहत निर्मित तालाब को फ्लाई एस राखड़ से पाटने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती द्वारा सरपंच देवरमाल नर्मदा बाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में लेख किया गया है कि ग्राम देवरमाल, तहसील सक्ती जिला सक्ती में स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 09 में से रकबा लगभग 1.00 एकड पर शासकीय योजना के तहत् तालाब निर्मित की गई थी। जिसे आपके द्वारा फ्लाई एस राखड़ से पाट दिया गया है।

        जारी नोटिस में लेख किया गया है कि कारण बतावे कि क्यो न आपको पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत् ग्राम पंचायत देवरमाल के सरपंच पद से पृथक करते हुए आगामी छः वर्ष के लिए पंचायत चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया जावे। उन्हें अपना जवाब दिनांक 22.05.2024 को स्वयं उपस्थित होकर पेश करने के निर्देश दिए गए है। अनुपस्थित रहने पर उनके विरुध्द एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

error: Content is protected !!