Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़सक्ती

बीएमओ की मनमानी से सरकारी अस्पताल हुआ बीमार,अस्पताल का इलाज करने पहुंचे सांसद प्रतिनिधि, कांग्रेसी पोस्टर,ड्रेसिंग रूम की गंदगी, आईसीयू में गर्मी से तड़पते मरीज देख बीएमओ को जमकर लगाई फटकार,

 

सक्ती,,,सक्ती के सरकारी अस्पताल में बदहाल व्यवस्था ओर शिकायतों से नाराज सांसद प्रतिनिधि मंगलवार को अचानक सक्ती के सरकारी अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने सक्ती बीएमओ सूरज राठौर को जमकर फटकार लगाया,सरकारी अस्पताल पूर्व के कांग्रेस सरकार के पोस्टर देख सांसद प्रतिनिधि भड़क उठे और बीएमओ सूरज राठौर को कांग्रेसीकरण बंद करने की चेतावनी दे डाली,बीएमओ सूरज राठौर पर पूर्व में भी कांग्रेसी अधिकारी के आरोप लग चुके है।

 

अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी और रंजन सिन्हा का गुस्सा यही नहीं थमा गंदगी और इन्फेक्शन से भरे ड्रेसिंग रूम को देखकर बीएमओ सूरज राठौर की क्लास लगा डाली दअरसल सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रोजाना बदहाल व्यवस्था को लेकर शिकायतें आ रही है शिकायतें सांसद तक पहुंची तो उन्होंने अपने दो प्रतिनिधियों को अस्पताल के निरीक्षण के लिए भेज दिया अस्पताल पहुंचते ही गंदगी से भरे ड्रेसिंग रूम, अस्पताल में पूर्व के कांग्रेस सरकार के पोस्टर ओर आईसीयू में गर्मी से तड़पते मरीजों ने अस्पताल की असल व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी कागजों में सरकारी अस्पताल की उपलब्धि बताने वाले बीएमओ सूरज राठौर भी मीडिया से बचते नजर आए।

error: Content is protected !!