Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

कौन बनेगा उपाध्यक्ष, भाजपा ने शुरू की तैयारियां, सक्ती नगर पालिका के लिए जोगेश लांबा होंगे पर्यवेक्षक, क्या पूर्ण बहुमत पर लगेगी मुहर या,,,

सक्ती,, सक्ती नगर पालिका में उपाध्यक्ष बनने की दौड़ शुरू हो गई है वही भाजपा ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है सक्ती नगर पालिका में उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जोगेश लांबा को पर्यवेक्षक बनाया गया है जो भाजपा के उपाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व भी जोगेश लांबा को सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन के लिए पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया था

 

आपको बता दे कि सक्ती नगर पालिका में इस बार जनता ने निर्दलीय उम्मीदवार श्याम सुंदर अग्रवाल को अध्यक्ष के लिए चुना है मगर उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षद मिल कर करेंगे ऐसे में जिसकी संख्या ज्यादा उसका पलड़ा भारी रहेगा सक्ती नगर पालिका में इस बार 18 वार्डो में 10 में भाजपा पार्षद जीत कर आए है वही 6 सीट पर कांग्रेस और 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते है ऐसे में भाजपा के पार्षदों की संख्या ज्यादा है या कहे कि उपाध्यक्ष चुनने के लिए पूर्ण बहुमत में है अगर सब कुछ सही रहा तो भाजपा पार्षदों में से ही उपाध्यक्ष का नाम चुना जा सकता है मगर सक्ती में हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव के परिणाम ने सबको चौंका दिया है इसलिए तोड़फोड़ की राजनीति से भी इनकार नहीं किया जा सकता फिलहाल भाजपा की सरकार में भाजपा पार्टी के पार्षद पार्टी से दगा करने की गलती तो शायद नहीं करेंगे।

error: Content is protected !!