Skip to content

सक्ती,, सक्ती जिले में विद्युत विभाग की टीम का वसूली अभियान जोर शोर से चल रहा है महीनों से बकाया बिजली बिल वाले घरों के कनेक्शन काटे जा रहे है हालांकि विद्युत विभाग के अधिकारी ऑन द स्पॉट बिजली बिल पटाने का मौका भी दे रहे है ताकि किसी कारण से अगर बिल नहीं पटा हो तो भुगतान कर के असुविधा से बचा जा सके, दरअसल गुरुवार से अधीक्षण अभियंता वृत्त जांजगीर अमर चौधरी के मार्गदर्शन में जांजगीर वृत्त के कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री एवं कनिष्ठ यंत्रियों की टीम द्वारा सक्ती संभाग में वृहद रूप से बकाया राशि वसूली की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही में बकाया राशि वाले 595 उपभोक्ताओं पर कार्यवाही करने लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें से गुरुवार को 202 उपभोक्ताओं द्वारा बकाया राशि का भुगतान न करने पर उनकी लाइन काट दी गई। वही 176 उपभोक्ताओं द्वारा ऑन द स्पॉट लगभग 24 लाख की बकाया राशि का भुगतान किया गया।

विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री वृत्त जांजगीर अमर चौधरी द्वारा बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने समस्त बकाया बिलों का भुगतान यथाशीघ्र कर देवें एवं किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।

Post Views: 814
error: Content is protected !!