Skip to content

सक्ती,,जिले के धान खरीदी केंद्र प्रभारी आज एक दिवसीय धरने पर बैठ रहे,सक्ती के डीएमओ कार्यालय के बाहर बैठकर खरीदी केंद्र प्रभारीयो ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारे लगाए और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा,धान खरीदी केंद्र प्रभारी धान उठाव नही होने से परेशान है और बार बार जिले के अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत करा रहे है मगर अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे जिसके कारण अब केंद्र प्रभारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है,,

डेढ़ लाख टन धान पर मंडरा रहा खतरा
आपको बता दे की जिले के 125 खरीदी केंद्रों में करीब डेढ़ लाख टन से अधिक का धान जाम है,जो डीओ कटने के बाद भी राइस मिलर्स नही उठा रहे,जिसके चलते खरीदी केंद्र में पड़े पड़े धान में सुखत बढ़ते जा रही है वही बिन मौसम बारिश और चूहों ने भी धान को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है,खरीदी केंद्र प्रभारियों का कहना है की समय से धान नही उठा तो बड़ा नुकसान हो जाएगा,वैसे ही समय पर कमीशन नही मिलने से कई प्रकार की समस्या से वो जूझ रहे है वही खरीदी केंद्र प्रभारियों का कहना है की अधिकारियो से समस्या का समाधान के लिए गुहार लगा कर थक चुके है कुछ दिन और जिसके बाद जिले भर के खरीदी केंद्र प्रभारी 26 फरवरी से अनिश्चित कालीन आंदोलन पर जाने का फैसला किया है,,
Post Views: 394
error: Content is protected !!