Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़जांजगीर - चाम्पासक्ती

नवगठित सक्ती जिले का अधिकारियो ने किया निरिक्षण,इन जगहों पर बन सकते है कार्यालय,

कलेक्टर ने नवगठित सक्ती जिला का किया निरीक्षण,

ग्राम जेठा,भोथीडीह, नदौरखुर्द, नंदेली वन विद्यालय पर नजर,

जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा सक्ती को नया जिला बनाए जाने की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा द्वारा जिला मुख्यालय सक्ती से प्रशासनिक कामकाज के निपटारे के लिए भवन सहित आधारभूत बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की पहल शुरू कर दी है।

 

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज नए प्रस्तावित जिला सक्ती के लिए प्रशासनिक सहित अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों भवन निर्माण के लिए सक्ती के आस-पास विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जेठा – भोथीडीह, नदौरखुर्द, नंदेली वन विद्यालय आदि का सघन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने एसडीएम रेना ज़मील से अन्य संभावित स्थलों के संबंध में चर्चा की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने एसडीएम को राजस्व रिकार्ड के अनुसार प्रस्तावित भूमि की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने कहा।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार  डिक्सेना सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!