Latest News
S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियोछत्तीसगढ़ मे धान खरीदी में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान: 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की कमी, रख-रखाव पर उठे गंभीर सवाल, बस्तर में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम कमी दर्जपावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत, सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनकरोड़ों के टेंडर में खेला, सरकार को चुना लगाकर अपनी जेब भर रहे अधिकारी ओर नेता, खुद को राज परिवार का खास बताकर कर रहा कमीशनखोरी
जांजगीर - चाम्पा

Video दो सगी बहनो की खेत मे मिली लाश,अपनो पर ही हत्या की आशंका,पूछताछ में जुटी पुलिस

 

जांजगीर जिले के नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव शुक्रवार सुबह खेत में मिले हैं। दोनो एक दिन पहले खेत में काम करने के लिए गई थीं,इसके बाद दोनो घर नही लौटी। आशंका जताई जा रही है कि मायके में चल रहे संपत्ति विवाद के चलते दोनों को मारा गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।वही महिला के मायके वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ का है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ गांव की रहने वाली संतोषी बाई कश्यप (45) और आपी बाई (40) सगी बहने थीं। दोनों रोज की तरह गुरुवार को भी के सेमरा गांव के दादर स्थित खेत में काम करने के लिए गई थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। इसके बाद से ही परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। अगले दिन सुबह जब वे खेत में देखने गए तो वहां दोनों बहनों के थोड़ी दूरी पर शव पड़े हुए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस को दोनों के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया दोनों की दम घुटने से मौत होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि खेत में काम करने के दौरान दोनो बहनो के सिर पानी में डुबो दिए गए। पानी में दम घुटने से ही उनकी मौत हो गई। हत्यारे ने दोनों को संभालने का भी मौका नहीं दिया। इसके चलते कहीं भी संघर्ष के निशान नहीं हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

दोनों ही बहनों की शादी राधेश्याम कश्यप से हुई थी। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन संतोषी बाई से कोई संतान नहीं होने के चलते राधेश्याम ने 5 साल छोटी बहन आपी बाई से भी शादी कर ली थी।जिसके बाद आपी बाई के चार बच्चे है, जांच में पता चला है कि दोनों बहनों के मायके में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।दोनो बहनो को न्यायालय के माध्यम से एक एक एकड़ खेत हिस्सेदारी में मिला था इसी बात से उसके मायके पक्ष के लोग नाराज थे, इसी विवाद के चलते दोनों महिलाओं के भाइयों पर हत्या का संदेह है।

वीडियो

error: Content is protected !!