Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
बिज़नेस

SBI ने ग्राहकों के लिए जारी किया ‘अलर्ट’, मोबाइल ऐप इस्तेमाल को लेकर दी ये सलाह

श जिस तेजी से डिजिटल इंडिया Digital India की तरफ आगे बढ़ रहा है, उसी रफ्तार से साइबर अपराधों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। लोगों की एक छोटी सी चूक भी उन्हें कई बार बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा देती है। दिन पर दिन धोखाधड़ी के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। बैंक ने ट्वीट करते हुए ग्राहकों को जागरुक किया है, जिसमें उन्हें अनाधिकृत मोबाइल ऐप (Unverified Mobile Apps) का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह भी दी गई है। बता दें कि अनाधिकृत मोबाइल ऐप के जरिये भी अकाउंट में सेंध लगने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

एसबीआई ने किया ये ट्वीट

एसबीआई के आधिकारिक अकाउंट से जारी किए गए ट्वीट में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह देते हुए अनाधिकृत ऐप से बचने का कहा गया है। ट्वीट में लिखा गया है कि ‘कुछ मोबाइल एप्लीकेशन आपकी संवेदनशील जानकारियों के साथ समझौता कर आपकी व्यक्तिगत जानकारी को उजागर कर सकते हैं। SBI आपको ऐप्स के उपयोग संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बता रहा है। #SBI#StaySafe #StayVigilant #AapKiSafety #SafetyTips’

बैंक ने ये भी दी सलाह

– ग्राहक हमेशा वैरिफाइड ऐप ही डाउनलोड करें

– ऐप को इंस्टॉल करने से पहले जांचे कि वह किस कंपनी ने बनाया है। वह वैरिफाइड है या नहीं

error: Content is protected !!