Skip to content

-
कलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश,गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,
-
अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा पार्टी के लोग जबरन मुझे फसाने की साजिश कर रहे
सक्ती,, सक्ती में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं के कारनामों ने एक बार फिर पार्टी का नाम मिट्टी में मिला दिया है,गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद नेताम ने पार्टी के नेता पर उसे जबरन फसाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पार्टी के नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए है कि क्या पार्टी के नेता अब पार्टी का आड लेकर अधिकारियों,व्यापारियों ओर आम लोगों पर दबाव बना रहे है,

क्या है पूरा मामला
दरअसल 17 मार्च को गोंडवाना पार्टी के नेताओं को कलेक्टर ने धरना समाप्त करने की बात करने अपने कार्यालय बुलाया था अधिकारियों ने समझाया भी कि धरना को समाप्त करो वरना हमे कार्यवाही तुम लोगों के खिलाफ कार्यवाही करनी पड़ेगी क्योंकि मामले में हाई कोर्ट से स्थगन आदेश है मगर पार्टी के नेता नहीं माने ओर वहां से निकल गए कुछ देर बाद गोंगपा नेता कलेक्टर की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए ओर कलेक्टर पर धमकाने ओर फंसाने जैसे गंभीर आरोप लगाकर एक शिकायत पत्र एसपी को सौंपा मगर पार्टी के नेताओं की झूठी शिकायत उन्हीं के पार्टी के नेता ने खोल कर रख दी जिसमें साफ लिखा है कि जिस शिकायत में उसकी उपस्थिति दिखाई गई है उस दिन वो गया ही नहीं था वही ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद नेताम ने कलेक्टर एसपी को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि जिस शिकायत पत्र में उसके नाम का भी उल्लेख है वो गलत है उसे फसाने की कोशिश की जा रही है।

भानू चौहान के खिलाफ धरने पर दूसरे दिन भी डटा रहा परिवार
गोंडवाना पार्टी के नेता भानू चौहान पर ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों पर शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने से दूसरे दिन भी सवरिया आदिवासी परिवार भीषण गर्मी में भी धरने पर डटा रहा परिवार के महिला बच्चे और बुजुर्ग भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं और जब तक उन्होंने न्याय नहीं मिलता तब तक इसी प्रकार धरने पर बैठने का मन बना लिया है।
Post Views: 146
error: Content is protected !!