Latest News
ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियोछत्तीसगढ़ मे धान खरीदी में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान: 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की कमी, रख-रखाव पर उठे गंभीर सवाल, बस्तर में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम कमी दर्जपावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत, सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,

 

सक्ती,, सक्ती में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता के खिलाफ सवरियां आदिवासी परिवार आज से दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है उनकी पहली मांग है कि भानू चौहान ओर गोंडवाना पार्टी ने जो उनके खिलाफ झूठी शिकायत की है उसे वापस ले,वही दूसरी मांग है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की आड में ब्लैकमेलिंग करने वाले भानू चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए,धरने में बैठे आदिवासी परिवार का कहना है कि वो गोंडवाना पार्टी के नेता भानू चौहान के धमकी ओर ब्लैकमेलिंग से परेशान है, आदिवासी परिवार का आरोप है कि भानू चौहान ने उनसे 5 लाख की मांग करी थी नहीं देने पर उनकी जमीन के पीछे पड़ा है,इसी को लेकर आदिवासी परिवार ने डेढ़ माह पूर्व भी थाने में इसकी शिकायत की थी कार्यवाही नहीं होने से आज पूरा परिवार बीवी बच्चे बुजुर्ग धरने पर बैठ गया है,उन्होंने बताया कि नेता भानू चौहान ने सवरियां आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल कराने की धमकी दी थी ओर पिछले ढाई महीने से गोंडवाना पार्टी की मदद लेकर भानू चौहान अधिकारियों पर गरीब आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने दबाव बना रहा है,मगर कलेक्टर ने सवरियां आदिवासियों को आश्वासन दिया है उनके साथ अन्याय नहीं होगा,

जब तक मांगे पूरी नहीं होती जारी रहेगा धरना

वही तीन महीने मानसिक प्रताड़ना झेल रहे सवरियां आदिवासी परिवार भी अब भानू चौहान के खिलाफ आर पार की लड़ाई पर उतर चुका है और उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वो इसी तरह भीषण गर्मी में भी धरने पर बैठे रहेंगे।

error: Content is protected !!