Latest News
S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियोछत्तीसगढ़ मे धान खरीदी में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान: 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की कमी, रख-रखाव पर उठे गंभीर सवाल, बस्तर में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम कमी दर्जपावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत, सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनकरोड़ों के टेंडर में खेला, सरकार को चुना लगाकर अपनी जेब भर रहे अधिकारी ओर नेता, खुद को राज परिवार का खास बताकर कर रहा कमीशनखोरी
खेल

Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालिंपिक में निषाद कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, PM ने दी बधाई

स्पोर्ट्स डेस्क। टोक्यो में खेले जा रहे पैरालिंपिक खेलों में भारत के निषाद कुमार ने इतिहास रच दिया है. निषाद कुमार ने टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन किया. देश को एक और मेडल दिलाया है. उन्होंने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता. शानदार प्रतिभा के धनी निषाद कुमार शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 3 में पहुंचे थे. उनका मुकाबला अमेरिका के 2 एथलीट से था.

निषाद कुमार ने रविवार को टोक्यो पैरालंपिक की पुरूषों की ऊंची कूद टी46 स्पर्धा में एशियाई रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता. कुमार ने 2.06 मीटर की कूद लगाकर एशियाई रिकार्ड बनाया और दूसरे स्थान पर रहे. अमेरिका के डलास वाइज को भी रजत पदक दिया गया, क्योंकि उन्होंने और कुमार दोनों ने समान 2.06 मीटर की कूद लगायी.

एक अन्य अमेरिकी रोडरिक टाउनसेंड ने 2.15 मीटर की कूद के विश्व रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यह भारत का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा मेडल है. इससे पहले भाविनाबेन पटेल ने रविवार को महिलाओं की एकल टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता था.

पीएम मोदी ने दी बधाई

टोक्यो में पुरुषों को उंची कूद में निषाद कुमार के रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे एक असाधारण एथलीट हैं, मैं इससे बहुत खुश हूं.

बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले निषाद कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं. उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की शुरुआत से पहले बेंगलुरु के कोचिंग कैंप में महीनों तक कड़ी मेहनत की थी. इस अहम मुकाबले से पहले उनके गांव में उनके लिए लगातार दुआएं मांगी जा रही थीं. इस मेडल के साथ ही गांव में खुशियों का माहौल है.

error: Content is protected !!