Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
डिजिटल न्यूज

क्वारंटाइन सेंटर में सांप के काटने से मौतें, रमन सिंह ने ऐसे किया कटाक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने कहा कि जब केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश,बिहार सहित अन्य राज्यों के प्रवासियों को लाने के लिए ट्रेन चला रही थी उस वक्त तक छत्तीसगढ़ राज्य सरकार कोई योजना नहीं बना पाई थी। यही कारण है कि मजदूर अब भी भटक रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए राज्य सरकार की भागीदारी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। यह देश का पहला राज्य है जहां क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर सांप काटने से मर रहे हैं। अव्यवस्था का आलम ये कि प्रवासी फांसी लगाकर अपनी जान दे रहे हैं। सेंटरों में मजदूरों को सरपंचों के भरोसे छोड़ दिया गया है।

पूर्व सीएम डॉ. सिंह भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। डॉ. सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के साथ ही क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों के अलावा अन्य लोगों के लिए पुख्ता प्रबंध किए। मप्र की भाजपा सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए ग्राम पंचायतों को 1500 रुपये करोड़ दिए । छत्तीसगढ़ की सरकार ने यह काम नहीं किया। पता नहीं क्यों।

 

error: Content is protected !!