Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़सक्ती

बेलगाम हुए ठेकेदार, खुलेआम घटिया निर्माण फिर भी दिया जा रहा काम,पार्षदों ने सीएमओ से कहा ब्लैक लिस्टेड करो इनको,,

सक्ती,, सक्ती में ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है उनकी मनमानी के आगे नगर पालिका के अधिकारी भी बेबस बने हुए है कारण चाहे जो भी हो मगर ठेकेदार जैसा चाहे वैसा हो जाता है गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य भी क्वालिटी टेस्ट में पास हो जाता है इंजीनियर भी इन कार्यों को पास करते हुए फाइल आगे बढ़ा देते है जो परंपरा बनी हुई है उसे तोड़कर अपना नुकसान नहीं करना चाहते और सीएमओ साहब का तो क्या कहना उनके लिए सब राइट है हालांकि सक्ती में नए सीएमओ सौरभ तिवारी आ गए है जिनका कहना है ये सब नहीं चलेगा,

गुरुवार को ठेकेदार की मनमानी को लेकर भाजपा के कुछ पार्षद और नेता नाराज हो गए और नगर पालिका के अधिकारियों को लेकर वार्ड न 17 पहुंच गए मौके पर चल रहे गुणवत्ताहीन नाली निर्माण कार्य को देख इंजिनियर साहब की भी बोलती बंद हो गई क्योंकि ऐसे ही कामों की फाइल आगे बढ़ाने की परंपरा बनी हुई है मौके पर पहुंचे नाराज पार्षदों ओर नेताओं ने ठेकेदार ओर नगर पालिका के अधिकारियों को खरी खोटी सुनाना चालू कर दिया आखिर जनता का पैसा है कितना भ्रष्टाचार करोगे वहीं मौके पर ही ठेकेदार की क्लास लगाते हुए सीएमओ साहब को बोल पड़े ऐसे घटिया काम करने वाले ठेकेदारों की हमको जरूरत नहीं उनके कार्यों की जांच कराओ और इनको ब्लैक लिस्टेड करो,

पार्षदों ने कहा सभी निर्माण कार्यों का फिर से कराएंगे क्वालिटी टेस्ट

नेता प्रतिपक्ष धनंजय नामदेव का कहना है कि सक्ती के ठेकेदार श्री जी ग्रुप की बार बार शिकायत आ रही है इसके द्वारा सभी जगह ऐसे ही गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है इसके सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन ओर क्वालिटी टेस्ट फिर से pwd विभाग से कराएंगे अगर रिपोर्ट फैल हुई तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की मांग करेंगे साथ ही इसमें जो भी जिम्मेदार है सब के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे,

नगर पालिका सक्ती के इंजीनियर तारकेश्वर नायक का कहना है कि पार्षदों की शिकायत पर मौका जांच पर आए है निर्माण कार्य में कमी मिली है नाली में लगे सरिया में गैप ज्यादा है पानी सही ढंग से नहीं डाला जा रहा ठेकेदार को पूर्व में नोटिस दिया गया था जो कमी है उसे सुधार करवा कर बनवाएंगे,,

error: Content is protected !!