Latest News
तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे,देखिए वीडियोकलेक्टर को बदनाम करने की किसने रची साजिश, गोंगपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने ही पार्टी के नेता की खोली पोल,अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा-ब्लैकमेलर नेता के खिलाफ धरने पर बैठा सवरियां आदिवासी परिवार, दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू,S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियो
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ कोरोना अपडेट: 13 जिलों में मिले संक्रमित मरीज, देखिए अपने जिले का हाल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना वायरस के 19 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 49 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत है

छत्तीसगढ़ में 9 लाख 90 हजार 363 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अब कुल एक्टिव मरीज 480 हैं. कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 555 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में आज 17 हजार 660 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 31 लाख 22 हजार 640 संदिग्ध मरीजों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाईयों की किट वितरित की गई है.

विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों के त्वरित इलाज और उन्हें गंभीर स्थिति में पहुंचने से बचाने के लिए मितानिनों और सर्विलेंस टीमों द्वारा दवाईयों की किट निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है.

कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को दवा किट उपलब्ध कराने के अच्छे परिणाम आए हैं. इससे पूरे प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार को रोकने में मदद मिली है.

देखें जिलेवार आंकड़े-

error: Content is protected !!