Latest News
S.I.R का कार्य पूर्ण, सक्ती जिले ने किया टॉप,कलेक्टर ने पत्रकारों,निर्वाचन टीम सहित कार्य में लगे सभी को दी बधाई,,सक्ती टोल मनमानी,हमें केवल वसूली की जिम्मेदारी सुविधा देना हमारा काम नहीं,टोल छूट पर भी इनके अपने नियम,टोल प्लाजा के मैनेजर के बयान पर उठ रहे सवाल,,देखिए वीडियोछत्तीसगढ़ मे धान खरीदी में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान: 1.61 लाख मीट्रिक टन धान की कमी, रख-रखाव पर उठे गंभीर सवाल, बस्तर में सबसे ज्यादा, बीजापुर में सबसे कम कमी दर्जपावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत, सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने जताया कड़ा विरोध, विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापनकरोड़ों के टेंडर में खेला, सरकार को चुना लगाकर अपनी जेब भर रहे अधिकारी ओर नेता, खुद को राज परिवार का खास बताकर कर रहा कमीशनखोरी
मनोरंजन

जुलाई में ही खुल सकते हैं सिनेमाघर, इन बातों से मिला ईशारा

कोरोनावायरस के कारण बंद होने वाली जगहों में सबसे पहला नंबर सिनेमाघरों का ही था। मार्च में शुरू हुए लॉकडाउन से पहले ही थिएटर्स बंद कर दिए गए थे, जो अभी तक नहीं खुल पाए हैं। हफ्तों बाद जब Unlock 1.0 शुरू हुआ तो भी इन्हें बंद ही रखा गया। अब कुछ इशारे मिल रहे हैं जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जुलाई में ही सिनेमाघर खोले जा सकते हैं।

पोर्टल ‘बॉलीवुड हंगामा’ ने अपनी खबर में सूत्रों के हवाले से लिखा है ‘हाल ही में केंद्र सरकार के एक सीनियर कैबिनेट मिनिस्टर ने कुछ चुनिंदा एक्जिबीटर्स के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। सभी ने उन्हें यह बताया कि किस कदर पिछले कुछ महीने उन पर भारी पड़े हैं। मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो गृह मंत्रालय से बात करेंगे कि जुलाई में थिएटर्स खोल दिए जाएं। साथ ही उन्होंने हिदायत भी दी कि थिएटर्स का तमाम सावधानियों और हिदायतों का पूरा ध्यान रखना होगा। एक्जिबीटर्स ने भी उन्हें भरोसा दिलाया की फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।’

error: Content is protected !!